डरबन के क्वामाखुथा स्थित जीको इलाके में मंगलवार शाम एक घर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की जान चली गई और 3 गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के समय घर में कुल 14
लोग मौजूद थे।
दक्षिण अफ्रीका में डरबन के दक्षिण में स्थित क्वामाखुथा इलाके से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह जानलेवा हमला मंगलवार शाम को क्वामाखुथा के जीको इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उस घर पर लगभग 14 लोग एक साथ मौजूद थे। हथियारों से लैस कुछ अज्ञात हमलावर अचानक वहां आ धमके। उन्होंने बिना कोई मौका दिए घर में मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं और इस भीषण हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल की बारीकी से छानबीन कर रही है ताकि हमलावरों तक पहुंचने के लिए कोई ठोस सुराग हाथ लग सके।