ब्रेकिंग : भाजपा की बंपर जीत, जयपुर-जोधपुर-कोटा में बीजेपी के मेयर, कांग्रेस पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग!

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 25 Sep 2026 06:39 PM
ब्रेकिंग : भाजपा की बंपर जीत, जयपुर-जोधपुर-कोटा में बीजेपी के मेयर, कांग्रेस पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग!

ऑडियो सुनें

राजस्थान नगर निकाय चुनाव के तहत आज जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में मेयर पद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। जयपुर में भाजपा के सुनील कोठारी नए मेयर बने। जोधपुर में बीजेपी के प्रसन्न चंद मेहता ने जीत हासिल है और वहीं, राजस्थान के कोटा में बीजेपी की अनुसुइया गोस्वामी मेयर पद के लिए चुनी गई हैं।

कांग्रेस बीकानेर में अपना मेयर बनाने में सफल रही।

10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा के मेयर
जयपुर, जोधपुर और कोटा, इन तीनों सीट पर शानदार जीत के साथ ही राजस्थान के दस नगर निगमों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नौ नगर निगमों में जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक नगर निगम में जीत मिली है। कांग्रेस बीकानेर में अपना मेयर बनाने में सफल रही।

कोटा में कांग्रेस पार्षदों की क्रॉस वोटिंग का दावा
कोटा नगर निगम के मेयर पद पर अनुसुइया गोस्वामी चुनी गई हैं। इस पद के लिए उनका मुकाबला कांग्रेस की सुनीता सुमन से था। बताया जा रहा है कि कोटा में क्रॉस वोटिंग हुई। चुनाव के दौरान कांग्रेस और उसके समर्थित पार्षदों ने भाजपा को मतदान किया गया। अनुसुइया गोस्वामी को 65 वोट मिले। कांग्रेस को कुल 39 पार्षदों और 1 निर्दलीय का समर्थन था।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “हमारी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल जयपुर आ रहे हैं। राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को मिली शानदार जीत को देखते हुए, हमारे सभी स्थानीय निकाय अध्यक्षों, नगर निगमों से मुलाकात करेंगे।’

By Navabharat News Group