फ्रांस में अपार्टमेंट में आग लगने से 10 लोगों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 16 Dec 2022 04:10 PM
फ्रांस में अपार्टमेंट में आग लगने से 10 लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

वौल्क्स-एन-वेलिन: फ्रांस के लियोन शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में शुक्रवार को आग लगने से पांच बच्चों समेत 10 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। फ्रांसीसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रोन क्षेत्र के प्रशासक ने कहा कि वौल्क्स-एन-वेलिन शहर के एक अपार्टमेंट में आग लगने की घटना में 14 लोग घायल हुए हैं, इनमें से चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रशासन ने बताया कि घटनास्थल पर दमकल की 170 गाड़ियां भेजी गईं। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के पत्रकार ने घटनास्थल पर देखा कि दमकल की कई गाड़ियां वहां मौजूद थीं और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav