अंबाला में 125 फुट ऊंचा रावण का पुतला गिरा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 23 Oct 2023 04:13 PM
अंबाला में 125 फुट ऊंचा रावण का पुतला गिरा…
ऑडियो सुनें

अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले के बराड़ा मैदान में 125 फुट ऊंचा रावण का पुतला खड़ा करते समय गिर गया। रावण के पुतले को खड़ा करने में लगे लोगों ने बताया कि पुतले का दहन मंगलवार को दशहरे के अवसर पर किया जाना था।

घटना रविवार की बतायी जा रही है। जिस समय यह करीब 25 ंिक्वटल (2500 किलोग्राम) वजनी पुतला गिरा तब मौके पर कई कारीगर मौजूद थे, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दशहरा उत्सव समिति ने बताया कि बांस, कपड़े, फाइबरग्लास और धातु की छड़ों से बने पुतले को विशाल क्रेन की मदद से जमीन पर खड़ा किया जा रहा था। इस दौरान पुतला खींचते समय क्रेन का बूम टूट गया और वह जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया।

उत्तर प्रदेश के कारीगरों ने इसे दोबारा बनाने का प्रयास किया, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की जा सकी।
उत्सव समिति के अध्यक्ष तंिजदर ंिसह ने सोमवार को बताया कि रावण का एक तैयार पुतला दिल्ली से लाया गया है ताकि दशहरा समारोह संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि इस पुतले को तैयार करने में करीब 60 कारीगरों ने महीनों की कड़ी मेहनत की थी जो क्षतिग्रस्त हो गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav