ओस प्रभाव नहीं डालती तो 158 पर्याप्त स्कोर होता : अश्विन

नवी मुंबई. राजस्थान रॉयल्स के आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी टीम की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियन्स के हाथों पांच विकेट से हार के बाद कहा कि यदि ओस अहम भूमिका नहीं निभाती तो 159 रन का लक्ष्य पर्याप्त होता.मुंबई ने इस मैच में जीत दर्ज करके आखिरकार आईपीएल के वर्तमान सत्र में अपना खाता खोला तथा अपने कप्तान रोहित शर्मा को 35वें जन्मदिन का सर्वश्रेष्ठ उपहार दिया.मुंबई के सामने 159 रन का लक्ष्य था जो उसने 19.2 ओवर में हासिल कर दिया. उसकी तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 51 और तिलक वर्मा ने 35 रन बनाये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button