रायपुर. प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम रायपुर के साथ ही सभी नगरीय निकायों में टैक्स जमा करने के लिए राज्य शासन ने 15 दिन का समय और दे दिया. पहले 31 मार्च के बाद टैक्स पटाने वालों पर नियमानुसार 6 प्रतिशत अधिभार लगाया जाता था. अब नागरिक 15 अप्रैल तक बिना किसी
अतिरिक्त शुल्क के टैक्स जमा कर पाएंगे. इधर 31 मार्च को रात 9 बजे तक की स्थिति में ही निगम ने लगभग 175 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त
कर लिया. अंतिम दौर में निगम ने नागरिकों को प्रॉपर्टी आईडी के साथ टैक्स जमा करने प्रेरित करने के लिए फोन कॉल का भी मदद ली. इसके
लिए निगम मुख्यालय भवन में 14 आॅपरेटर्स की टीम बनाकर सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक लगभग 20 हजार नागरिकों को कॉल
करके उनकी प्रॉपर्टी आईडी के साथ टैक्स के बकाया संबंध में जानकारी दी गई.
टैक्स : 31 की रात 9 बजे तक 175 करोड़ की वसूली
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 01 Apr 2022 12:41 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड: 2,200 किमी का सफर तय कर 10 दिन तक फरार रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में ऐसे पकड़ी गई
- 2 दिल्ली खादी कौशल विकास योजना: 1,790 युवाओं को मिलेगी मुफ्त ट्रेनिंग, रोजाना ₹400 वजीफा और भोजन; जानें आवेदन का तरीका
- 3 टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: गूगल से पता खोजकर सितारों के घर पहुंचे आरोपी, एक हजार रुपये में करते थे ऑटो
- 4 एशियन पैरा गेम्स 2026: सुवर्णा राज ने जीता गोल्ड, स्वाति चौधरी को रजत; पैरा एथलेटिक्स में भारत का दबदबा
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: