रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के दोनेत्स्क में हमले में 27 लोग मारे गए, 25 घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 Jan 2024 12:06 PM
रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के दोनेत्स्क में हमले में 27 लोग मारे गए, 25 घायल
ऑडियो सुनें

कीव: रूस के कब्जे वाले शहर दोनेत्स्क के बाहरी इलाके में एक बाजार में रविवार को यूक्रेन की गोलाबारी में कम से कम 27 लोग मारे गए और 25 घायल हो गए। मॉस्को के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय नेता डेनिस पुशिलिन ने बताया कि उपनगर टेकस्टिल्शचिक में घायल हुए लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

कीव में यूक्रेनी अधिकारियों ने घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है और ना ही इन दावों को एसोसिएटेड प्रेस द्वारा स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि विश्व निकाय यूक्रेन के दोनेत्स्क शहर में आज की गोलाबारी सहित नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे के खिलाफ सभी हमलों की ंिनदा करता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे सभी हमले अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत प्रतिबंधित हैं। दोनेत्स्क यूक्रेन के उन चार क्षेत्रों में से एक है जिस पर रूस ने युद्ध शुरू के कुछ महीनों के बाद 2022 में अवैध रूप से कब्जा कर लिया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav