वेनेजुएला में दो तीव्र भूकंप से 32 लोगों की मौत; कई देशों ने राहत सहायता की पेशकश की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 25 Jun 2026 01:44 PM
वेनेजुएला में दो तीव्र भूकंप से 32 लोगों की मौत; कई देशों ने राहत सहायता की पेशकश की
ऑडियो सुनें

काराकस: वेनेजुएला में बुधवार शाम लगातार दो शक्तिशाली भूकंप आए जिससे कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 700 से अधिक लोग घायल हो गए। देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, 7.2 और 7.5 तीव्रता के ये दोनों भूकंप कल शाम छह बजे के बाद आए, जिससे कई प्रांतों में भारी नुकसान हुआ। बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं और आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

रॉड्रिगेज ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए आपातकाल की घोषणा की और कहा कि कई क्षेत्रों में इमारतें ढह गई हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी काराकस के उत्तर में स्थित ला गुएरा क्षेत्र भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित है, जिसे “आपदा क्षेत्र” घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा की वजह से दर्जनों इमारतें ढह गई हैं और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भूकंप के चलते काराकस के पास स्थित सिमोन बोलिवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद करना पड़ा, जबकि मेट्रो और गैस सेवाएं भी रोक दी गईं।

अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है और कुछ स्कूल भवनों का इस्तेमाल राहत शिविरों व सहायता केंद्रों के तौर पर किया जाएगा। भूकंप का असर पड़ोसी देशों तक महसूस किया गया, और ब्राजील के अमेजन क्षेत्र में भी कई इमारतों को खाली कराया गया।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि उनका देश तत्काल खोज एवं बचाव दल, चिकित्सा संसाधन और मानवीय सहायता वेनेजुएला के लिए भेज रहा है। कई देशों… अर्जेंटीना, ब्राजील, चिली, मैक्सिको, इक्वाडोर, बोलीविया और अन्य ने भी वेनेजुएला को सहायता देने की पेशकश की है।
रॉड्रिगेज ने बताया कि कतर से बचाव दल पहले ही रवाना हो चुके हैं, जबकि मैक्सिको और अल साल्वाडोर से भी टीमें पहुंचने वाली हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के दौरान इमारतें जोर-जोर से हिलने लगीं और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। कई स्थानों पर बिजली और मोबाइल नेटवर्क बाधित हो गया, जिससे स्थिति और कठिन हो गई। अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। बचाव दल लगातार राहत और खोज अभियान चला रहे हैं।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav