मणिपुर के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान में पूर्वाह्न 11 बजे तक 37.54 प्रतिशत मतदान

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 Apr 2024 01:04 PM
मणिपुर के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान में पूर्वाह्न 11 बजे तक 37.54 प्रतिशत मतदान
ऑडियो सुनें

इंफाल: ‘इनर मणिपुर’ लोकसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर पूर्वाह्न 11 बजे तक हुए पुनर्मतदान में 37.54 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग ने 19 अप्रैल को इन मतदान केंद्रों पर हुए मतदान को अमान्य घोषित कर दिया था, जिसके बाद आयोग के एक निर्देश के बाद नये सिरे से मतदान कराने का निर्णय लिया गया।

आयोग के एक अधिकारी ने कहा, ”सभी 11 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए सुबह से ही कतार में खड़े हुए हैं। शुक्रवार को दंगे जैसी स्थिति से इन मतदान केंद्रों पर मतदान प्रभावित हुआ था। सोमवार को अब तक किसी प्रकार की गड़बड़ी या ंिहसा की सूचना नहीं है। ”पुनर्मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।

संघर्ष ग्रस्त मणिपुर में कुछ मतदान केंद्रों पर गोलीबारी, तोड़-फोड़, ईवीएम को नष्ट करने और बूथ पर कब्जा करने के आरोपों की घटनाएं सामने आईं थी। शुक्रवार को ‘इनर मणिपुर’ और ‘आउटर मणिपुर’ लोकसभा सीट पर 72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav