ओडिशा में पिछले पांच सालों में जेलों से 44 कैदी हुए फरार: मुख्यमंत्री माझी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 09 Mar 2026 04:02 PM
ओडिशा में पिछले पांच सालों में जेलों से 44 कैदी हुए फरार: मुख्यमंत्री माझी
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि पिछले पांच वर्षों में राज्य की विभिन्न जेलों से कुल 44 कैदी फरार हुए हैं। मांझी ने कांग्रेस की विधायक सोफिया फिरदौस के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि राज्य की विभिन्न जेलों से कुल 33 विचाराधीन कैदी और 11 दोषी फरार हुए हैं।

उन्होंने बताया कि फरार हुए 44 कैदियों में से 27 को अब तक दोबारा पकड़ लिया गया है और शेष 17 अभी फरार ही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन जेल अधिकारियों और सुरक्षार्किमयों के खिलाफ अनुशासनात्मक या कानूनी कार्रवाई की गयी जो ऐसी चूक के लिए जिम्मेदार पाए गए। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मांझी ने विधानसभा को बताया कि राज्य में 24,189 कैदियों की कुल क्षमता वाली 86 जेलें हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav