निर्वासन के लिए 50 बांग्लादेशी नागरिकों को ट्रेन से पश्चिम बंगाल भेजा गया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 04 Jul 2026 04:40 PM
निर्वासन के लिए 50 बांग्लादेशी नागरिकों को ट्रेन से पश्चिम बंगाल भेजा गया
ऑडियो सुनें

सलेम: तमिलनाडु से 50 बांग्लादेशी नागरिकों के समूह को ट्रेन से पश्चिम बंगाल भेजा गया ताकि उन्हें उनके देश वापस भेजा जा सके। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। वापस भेजे जा रहे इन लोगों में 44 पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं। इन्हें पहले सलेम जिले के अत्तूर तालुक कार्यालय परिसर में बने विशेष निरुद्ध शिविर में रखा गया था।

निर्वासन संबंधी आधिकारिक आदेशों के बाद, तीन जुलाई को कड़ी सुरक्षा के साथ इस समूह को तीन वैन में सड़क मार्ग से तिरुचिरापल्ली ले जाया गया। तिरुचिरापल्ली पहुंचने पर, ये बांग्लादेशी नागरिक हावड़ा एक्सप्रेस के एक विशेष कोच में सवार हुए। ट्रेन के सफर के दौरान पुलिस सुरक्षा दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु पुलिस इन नागरिकों को पश्चिम बंगाल में हरिदासपुर सीमा पर औपचारिक रूप से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंपेगी। इसके बाद बीएसएफ इन्हें बांग्लादेशी अधिकारियों को सौंपने की अंतिम प्रक्रिया पूरी करेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav