महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण बीजेपी में हुए शामिल….

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 13 Feb 2024 02:55 PM
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण बीजेपी में हुए शामिल….
ऑडियो सुनें

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले मीडियाकर्मियों से बात करते हुए चव्हाण ने कहा कि वह अब बीजेपी के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे।

चव्हाण ने कहा, ”मैं आज दोपहर प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और आशीष शेलार की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होऊंगा।”

उन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा के आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामित किए जाने की संभावना है। 66 वर्षीय चव्हाण ने अचानक कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और भोकर विधायक के रूप में भी इस्तीफा दे दिया, ज‍िसके साथ वह 40 वर्षों से अधिक समय से जुड़े हुए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav