गौमाता की सेवा बहुत पुण्य का काम है: कृषि मंत्री राम विचार नेताम

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 Feb 2024 06:50 PM
गौमाता की सेवा बहुत पुण्य का काम है: कृषि मंत्री राम विचार नेताम
ऑडियो सुनें

रायपुर. कृषि और पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम ने आज बसंत पंचमी के अवसर पर रावाभांठा के बंजारी मंदिर परिसर स्थित उज्जवला गौशाला में गौमाता की सेवा की. उन्होंने गौशाला के गायों को हरा घांस और चोकर व गुड़ के लड्डू खिलाएं. उन्होंने उज्जवला गौशाला समिति को गायों की सेवा के लिए 51 हजार रूपये की राशि दान में दी. कृषि मंत्री नेताम ने इस मौके पर मंदिर में मां बंजारी की पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति के साथ ही प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा.

कृषि मंत्री नेताम ने इस अवसर पर कहा कि गौमाता की सेवा करना बहुत पुण्य का काम है गौमाता हमारी आस्था और आराध्य है. गौमाता दुःख-दर्द हरने वाली कल्याण करने वाली और भवसागर पार कराने वाली है. प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमरी सरकार को छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने का अवसर दिया है. हम सब छत्तीसगढ़ महतारी और गौमाता की सेवा करेंगे.

कृषि मंत्री नेताम ने कहा कि किसी भी स्थिति में गौ तस्करों और गौ माता की हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उनके ऊपर सख्ती से कानूनी कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने गौशाला का निरीक्षण कर सड़क दुर्घटना में घायल हुए गायों के तत्काल मरहम पट्टी व टीकाकरण करने के निर्देश भी विभाग के अधिकारियों को दिए. इस मौके पर गौसेवा से जुड़े रेवाराम चौहान सहित मंदिर ट्रस्ट समिति के सदस्यगण उपस्थित थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu