बिलासपुर: नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के आरोप में स्वयंभू बाबा सहित पांच लोग गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 16 Feb 2024 07:06 PM
बिलासपुर: नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के आरोप में स्वयंभू बाबा सहित पांच लोग गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दैवीय शक्तियों के माध्यम से धन वर्षा कराने का झांसा देकर 14 वर्ष की दो लड़कियों का अपहरण और बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने 43 वर्षीय स्वयंभू बाबा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो लड़कियों का अपहरण और उनसे बलात्कार के आरोप में पुलिस ने स्वयंभू बाबा कुलेश्वर सिंह राजपूत उर्फ कुमार उर्फ पंडित ठाकुर और उसके सहयोगी गणेश साहू (52), कन्हैया (40), धनिया बंजारे (42) और महिला हुलसी रात्रे (30) को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि राजपूत और साहू बिलासपुर जिले के तथा बंजारे और रात्रे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी हैं.

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने राजपूत और साहू को बिलासपुर से और दो अन्य को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है.
उन्होंने बताया कि बंजारे और रात्रे ने पीड़ित लड़कियों के माता-पिता से मुलाकात की थी और उन्हें बिलासपुर जिले में स्वंभू बाबा राजपूत द्वारा दैवीय शक्तियों के अनुष्ठान के माध्यम से धन की वर्षा कराने का लालच दिया था.

अधिकारियों ने बताया कि 11 जनवरी को दोनों पीड़ित लड़कियों के परिवार के सदस्यों को बिलासपुर के एक गांव में गणेश साहू के आवास पर ले जाया गया, जहां राजपूत ने अनुष्ठान के बहाने दोनों लड़कियों से बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों को बलात्कार की घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को दो हजार और चार हजार रुपये देते हुए कहा कि अनुष्ठान के दौरान धन वर्षा में इतनी ही रकम मिली है. उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़कियों ने घर लौटने के दौरान परिजनों को घटना की जानकारी दी. बाद में परिवार के सदस्यों ने बिलासपुर जिले के रतनपुर थाने में मामला दर्ज कराया. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को भारतीय दंड विधान तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu