नोएडा में सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 17 Feb 2024 12:57 PM
नोएडा में सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत…
ऑडियो सुनें

नोएडा: जनपद के थाना फेस-3 क्षेत्र के पर्थला चौक के पास शनिवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोएडा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-62 स्थित एक बीपीओ (कॉल सेंटर) में काम करने वाले आशीष सिसोदिया (32) तथा उनकी एक महिला सहकर्मी दोपहिया वाहन पर सवार होकर तड़के चार बजे के करीब नोएडा से बिसरख की तरफ जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि पर्थला चौक के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि दोनों को अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि थाना फेस-3 पुलिस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि मृतक युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav