‘मोदी की गारंटी’ देश के किसानों, दलितों और पिछड़ों के लिये नहीं बल्कि उनके ‘मित्रों’ के लिये है : खरगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 Feb 2024 09:31 PM
‘मोदी की गारंटी’ देश के किसानों, दलितों और पिछड़ों के लिये नहीं बल्कि उनके ‘मित्रों’ के लिये है : खरगे
ऑडियो सुनें

अमेठी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ देश के किसानों, दलितों और पिछड़ों के लिये नहीं बल्कि उनके ‘मित्रों’ के लिये है. खरगे ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत अमेठी में आयोजित एक जनसभा में कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी विकास की गारंटी की बात करते हैं. सच्चाई यह है कि मोदी जी की गारंटी देश के किसानों, मजदूरों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के लिए नहीं, बल्कि उनके मित्रों के लिए यानी देश के दो-तीन अमीर लोगों के लिए है.”

उन्होंने आरोप लगाया, ”मोदी जी के मित्रों का 13 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया जाता है. लेकिन किसानों को 12-13 हज.ार रुपये के कर्ज की वजह से आत्महत्या करने पर मजबूर किया जाता है. मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है.”

खरगे ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ”सरकार द्वारा अमीरों पर कर कम किया जाता है और गरीबों पर कर बढ़ाया जाता है. बड़ी-बड़ी कंपनियों को करोड़ों की सब्सिडी दी जाती है लेकिन ग.रीबों, किसानों और महिलाओं के लिए सब्सिडी हटा दी जाती है. पहली बार देश के किसानों पर अलग-अलग तरह के कर लगाए गए. ट्रैक्टर, खाद और मशीनरी पर जीएसटी लगाया गया.” उन्होंने कहा, ”जब केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार थी तब हमने किसानों का 72 हज.ार का कर्ज माफ किया. कई राज्यों में कांग्रेस की सरकारों ने किसानों का कर्ज माफ किया.”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के 10 वर्षों के इस शासनकाल में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 135% बढ़ाया गया था, जबकि भाजपा सरकार में यह मूल्य सिफ.र् 50% से बढ़ा. उन्होंने कहा, ” हम किसान न्याय की बात करते हैं. इसीलिए कांग्रेस पार्टी का सभी किसानों से वादा है कि वह सत्ता में आने पर न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी क.ानून लागू करेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu