रायपुर पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 22 Feb 2024 01:33 PM
रायपुर पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत…
ऑडियो सुनें

रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया।

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह रायपुर से कोंडागांव के लिए रवाना कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। जहां वे बस्तर क्लस्टर बैठक लेंगे। वहीं इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी और बस्तर व कांकेर लोकसभा सीट को साधने बैठक में चर्चा होगी।

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इसके लिए वे सबसे पहले बस्तर लोकसभा सीट पर कोडागांव में लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदार पदाधिकारी से चर्चा करेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav