सुकमा जिले में नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 23 Feb 2024 01:01 PM
सुकमा जिले में नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या…
ऑडियो सुनें

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के ंिचतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुल्लेड़ गांव में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों सोड़ी हूंगा और माड़वी नंदा की हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि दुल्लेड़ गांव में दो ग्रामीणों की हत्या की सूचना पर पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों को बरामद किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि नक्सली शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास की धारा को आम नागरिकों तक नहीं पहुंचने देना चाह रहे हैं तथा अपना वर्चस्व खत्म होता देख आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav