मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माता ज्वाला देवी मंदिर के किए दर्शन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 01 Mar 2024 03:33 PM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माता ज्वाला देवी मंदिर के किए दर्शन
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर है। वे सबसे पहले सिंगरौली पहुंचे। यहां जिला मुख्यालय स्थित एनसीएल ग्राउंड के हेलीपैड में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

इसके बाद वे सड़क मार्ग से माता ज्वाला देवी के मंदिर दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। सीएम साय इसके बाद सिंगरौली जिला मुख्यालय स्थित अटल बिहारी सामुदायिक भवन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

जहां प्रबुद्ध जनों के बीच चर्चा करने के उपरांत सम्मेलन में जिले के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा को लेकर के भी चर्चा करेंगे। इसके बाद सीएम साय सीधी जिले के लिए रवाना हो जाएंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav