बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट की जांच एनआईए को सौंपी गयी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 04 Mar 2024 08:46 PM
बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट की जांच एनआईए को सौंपी गयी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. बेंगलुरु के एक मशहूर कैफे में हुए बम विस्फोट की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दी गयी है. सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पूर्वी बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड में रामेश्वरम कैफे में एक मार्च को हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोग घायल हो गए थे. सूत्रों के अनुसार, विस्फोट की जांच एनआईए को सौंप दी गयी है.

इससे एक दिन पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा था कि उनकी सरकार जरूरत पड़ने पर इस मामले की जांच एनआईए को सौंपने पर विचार कर सकती है. अभी तक, इस विस्फोट के मामले में कर्नाटक पुलिस की जांच में एनआईए, राष्ट्रीय सुरक्षा समूह (एनएसजी) और खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारियों ने मदद की है.

सूत्रों ने बताया कि टोपी, मास्क और चश्मा पहने हुए एक व्यक्ति इस मामले में मुख्य संदिग्ध है और अभी उसका सुराग नहीं मिला है.
ऐसी आशंका है कि इस विस्फोट में आईईडी का इस्तेमाल किया गया. विस्फोट के तुरंत बाद कर्नाटक पुलिस ने विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया. एनआईए आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच करने वाली एक विशेष जांच एजेंसी है. इसका गठन 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद 2008 में किया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav