हरियाणा के रेवाड़ी में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 06 Mar 2024 12:16 PM
हरियाणा के रेवाड़ी में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत…
ऑडियो सुनें

रेवाड़ी (हरियाणा): हरियाणा के रेवाड़ी में रोडवेज की एक बस और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मारे गये सभी लोग कार सवार थे।

पुलिस के मुताबिक, हादसा महेंद्रगढ़ मार्ग पर सीहा गांव के पास उस वक्त हुआ जब कार सवार एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद चरखी दादरी लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की और उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने मृतकों के शवों को शवगृह में रखा है। साथ ही, मरने वालों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। परिवार के सदस्यों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav