राजधानी रायपुर में 9 मार्च को किसानों का महाकुंभ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 06 Mar 2024 07:09 PM
राजधानी रायपुर में 9 मार्च को किसानों का महाकुंभ
ऑडियो सुनें

रायपुर. कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने 09 मार्च को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसानों का महाकुंभ (किसान प्रशिक्षण सह-सम्मेलन) कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. कृषि मंत्री नेताम ने इस मौके पर चर्चा में कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है. किसानों के विकास के लिए संकल्पित है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटियों को पूरा कर गरीबों, महिलाओं और किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के दिशा में निरंतर कार्य रही है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 09 मार्च को प्रदेश स्तरीय किसान प्रशिक्षण सह-सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसे किसान महाकुंभ का नाम दिया गया है. इस कार्यक्रम में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम प्रस्तावित है.

मंत्री नेताम ने कहा कि कार्यक्रम के लिए जोरशोर से तैयारियां चल रही है. कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए है. मंत्री नेताम ने निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण सह-सम्मेलन में आने वाले किसानों के लिए बैठक व्यवस्था, गाड़ियों के लिए पार्किंग व्यवस्था के साथ-साथ बिजली, पानी, भोजन आदि की व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए है. इस मौके पर वन मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu