कांग्रेस की सीईसी की बैठक आरंभ, कई राज्यों में लोकसभा उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Mar 2024 08:31 PM
कांग्रेस की सीईसी की बैठक आरंभ, कई राज्यों में लोकसभा उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक बृहस्पतिवार को शुरू हुई जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राज्यों में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई जाएगी. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और समिति में शामिल कई अन्य नेता बैठक में शिरकत कर रहे हैं. सीईसी की बैठक में विभिन्न स्कीनिंग कमेटी द्वारा भेजे नामों में से उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई जाती है. राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कुछ अन्य राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो चुकी हैं.

सूत्रों का कहना है कि सीईसी की बैठक में दिल्ली, छत्तीसगढ़, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और पूर्वोत्तर के राज्यों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार होगा और प्रत्याशियों की पहली सूची कुछ दिनों के भीतर जारी हो सकती है. कांग्रेस ने अभी तक आम चुनाव के लिए किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu