मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी बधाई, सिलेंडर पर 100 रुपये छूट की घोषणा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 08 Mar 2024 07:15 PM
मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी बधाई, सिलेंडर पर 100 रुपये छूट की घोषणा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को बधाई दी और इस अवसर पर एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट की घोषणा की. मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है.” उन्होंने कहा कि इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा.

उन्होंने कहा, ”यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.” मोदी ने कहा कि रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर सरकार का लक्ष्य परिवारों की भलाई और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना भी है.
उन्होंने कहा, ”यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए ‘इज ऑफ लिविंग’ सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है.” इससे पहले, मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई दी, उनकी ताकत, साहस और दृढ.ता को सलाम किया और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना की.

उन्होंने कहा, ”हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में पहल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. यह पिछले दशक की हमारी उपलब्धियों में भी परिलक्षित होता है.” प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक पोस्ट में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया और इससे महिलाओं को मिल रहे लाभ को रेखांकित किया. पीएम स्वनिधि योजना का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि इससे गरीब से गरीब कामगारों के जीवन में भी खुशियां आई हैं और इनमें बड़ी संख्या में माताएं-बहनें भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना देशभर में महिलाओं को सशक्त बनाने का एक बड़ा माध्यम बन रही है.
उन्होंने कहा, ”स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हमारी माताएं-बहनें और बेटियां विकसित भारत के निर्माण की एक मजबूत कड़ी हैं.”

प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ”एक घर सम्मान का आधार होता है. यह वह जगह है जहां सशक्तीकरण शुरू होता है और सपने उड़ान भरते हैं. पीएम-आवास योजना महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए एक ‘गेम-चेंजर’ रही है.” उन्होंने कहा, ”नमो ड्रोन दीदी नवाचार, उपयुक्तता और आत्मनिर्भरता की चैंपियन हैं. हमारी सरकार महिला सशक्तीकरण को आगे बढ.ाने के लिए ड्रोन की शक्ति का लाभ उठा रही है.” प्रधानमंत्री अक्सर अपने भाषणों में इन योजनाओं और इनसे महिलाओं के हो रहे सशक्तीकरण का उल्लेख करते रहे हैं.

गृहमंत्री अमित शाह ने एलपीजी कीमतों में 100 रुपये की कटौती के फैसले की तारीफ की

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की छूट देने के फैसले की तारीफ करते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं का जीवन आसान बनाने के लिए पूरे दिल से प्रतिबद्ध हैं. शाह ने समाजसेवी और लेखिका सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किये जाने पर बधाई भी दी और कहा कि उनके संघर्ष, जीत और साहस ने इस बात का शानदार दृष्टांत कायम किया कि नारी शक्ति समाज और राष्ट्र के लिए क्या हासिल कर सकती है.

शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”महिला दिवस के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी-शक्ति को एक और सौगात दी है. आज मोदी जी ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने की घोषणा की है. महिलाओं के जीवन को सरल बनाने हेतु पूरे मनोयोग से प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री जी के इस उल्लेखनीय निर्णय का मैं अभिनंदन करता हूं.” उन्होंने लिखा, ”सुधा मूर्ति जी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किये जाने पर मेरी हार्दिक बधाई. आपके संघर्ष, जीत और साहस ने इस बात का शानदार दृष्टांत कायम किया कि नारी शक्ति समाज और राष्ट्र के लिए क्या हासिल कर सकती है. उच्च सदन में आपका स्वागत है और मुझे दृढ. विश्वास है कि आप वहां लोकतंत्र की आवाज को और बुलंद करेंगी.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav