जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में हैं, पार्टी को कोई नहीं बचा सकता : आचार्य प्रमोद कृष्णम

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Mar 2024 08:16 PM
जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में हैं, पार्टी को कोई नहीं बचा सकता : आचार्य प्रमोद कृष्णम
ऑडियो सुनें

संभल. कांग्रेस से निष्कासित नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रविवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक वह (राहुल) पार्टी में हैं, कांग्रेस को कोई नहीं बचा सकता. कृष्णम ने संवाददाताओं से बातचीत में यहां कहा, ”कांग्रेस की बर्बादी के लिए केवल एक व्यक्ति जिम्मेदार है, जिसका नाम राहुल गांधी है. जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में हैं, कांग्रेस को कोई नहीं बचा सकता.”

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा के बारे में उन्होंने कहा, ”वह खुद अपने अस्तित्व के लिये लड़ रही हैं. उन्हें भी पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा है. उन्हें भी कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है, जबकि वह कांग्रेस पार्टी की सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं.” कल्कि धाम के पीठाधीश्वर कृष्णम को फरवरी में कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu