भाजपा संविधान बदलने के लिए 400 सीट जीतना चाहती है, इसके बाद कोई चुनाव नहीं होगा: उद्धव ठाकरे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 12 Mar 2024 07:53 PM
भाजपा संविधान बदलने के लिए 400 सीट जीतना चाहती है, इसके बाद कोई चुनाव नहीं होगा: उद्धव ठाकरे
ऑडियो सुनें

यवतमाल. शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान बदलने के लिए 400 से अधिक लोकसभा सीटें जीतना चाहती है, जिसके बाद देश में कोई चुनाव नहीं होगा. पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रालेगांव में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता को उस खतरे के बारे में जागरूक होना चाहिए जिसका वे सामना कर रहे हैं.

ठाकरे ने आरोप लगाया, “वे (आगामी चुनावों में) 400 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने की बात कर रहे हैं. वे देश के विकास के लिए 400 से अधिक सीटें नहीं चाहते. वे देश के संविधान को बदलना चाहते हैं. बाबा साहेब आंबेडकर ने जो संविधान दिया, जिस पर मैंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, वे इसे बदलना चाहते हैं.” उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेता अनंत कुमार (हेगड़े) ने अपनी पार्टी के 400 सीटें जीतने पर संविधान बदलने की योजना के बारे में बात की थी. ठाकरे ने कहा कि संविधान बदल जाने के बाद, “वे सारी शक्तियां अपने हाथों में ले लेंगे, इस तरह से कि देश में कभी कोई चुनाव नहीं होगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu