अपराधियों में पुलिस का भय होना चाहिए और गुंडागर्दी ना हो ये एसपी सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री साय

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 13 Mar 2024 12:35 PM
अपराधियों में पुलिस का भय होना चाहिए और गुंडागर्दी ना हो ये एसपी सुनिश्चित करें:  मुख्यमंत्री साय
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुबह-सुबह कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस ली. इस दौरान सीएम साय ने कहा, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, “किसानों को बेवजह दफ्तर के चक्कर न लगवाएं”, “राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें”.

“किसी भी जिले से भ्र्ष्टाचार की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होगी”, “कामों को टालने वाली पुरानी व्यवस्था तत्काल बदलें”, पुलिस और प्रशासन के कामों पर मैं स्वयं नजर रख रहा हूं, “कलेक्टर एसपी को और अधिक मेहनत करने की जरूरत”, नागरिकों के काम समय सीमा में होने चाहिए, कलेक्टर एसपी की तारीफ जनता के द्वारा शासन तक पहुंचनी चाहिए, डीएमएफ का उपयोग क्षेत्र के विकास के लिए होना चाहिए, पहले डीएमएफ का बहुत दुरुपयोग हुआ है.

डीएमएफ का दुरुपयोग होने पर सख्त कार्रवाई होगी, प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, पिछली सरकार में आवास नहीं मिल पाए, बैंक से पैसा ना मिल पाने की शिकायत ना हो , हितग्राहियों को राशि आहरण के लिए अनावश्यक परेशान ना होना पड़े. आगे उन्होंने कहा, अपराधियों में पुलिस का भय होना चाहिए और गुंडागर्दी ना हो ये एसपी सुनिश्चित करें.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav