छत्तीसगढ़: सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल निवासी तीन मजदूरों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 14 Mar 2024 01:07 PM
छत्तीसगढ़: सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल निवासी तीन मजदूरों की मौत
ऑडियो सुनें

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के निवासी तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांकरा गांव के करीब बुधवार शाम को हुए एक सड़क हादसे में शरीफुल हक (21), अब्दुल रहीम (42) और कमालीन जमाल (26) की मौत हो गई। तीनों पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि तीनों मजदूर भोथली बोडरा गांव में रहकर हाईटेंशन तार लगाने का काम करते थे। बुधवार शाम जब वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिहावा सांकरा गांव से अपने गांव की ओर जा रहे थे तब सांकरा के करीब वह एक नहर के पुल से टकरा गए। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल पुल के ऊपर रह गई तथा तीनों 14 फुट नीचे गिर गए जिससे तीनों की मृत्यु हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav