ट्रंप ने 15 सप्ताह के आसपास गर्भपात पर राष्ट्रीय प्रतिबंध का किया समर्थन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 20 Mar 2024 11:55 AM
ट्रंप ने 15 सप्ताह के आसपास गर्भपात पर राष्ट्रीय प्रतिबंध का किया समर्थन
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क: डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह गर्भावस्था के 15 सप्ताह के आसपास गर्भपात कराए जाने पर राष्ट्रीय प्रतिबंध का समर्थन करते हैं। उन्होंने इस प्रक्रिया पर एक विशिष्ट सीमा के लिए पहली बार समर्थन जताया है।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने कार्यकाल में अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति कर गर्भपात के संघीय प्रदत्त अधिकार को खत्म करने का श्रेय जाता है।

ट्रंप ने कहा है कि वह गर्भपात पर एक नीति तैयार करने के संबंध में बातचीत करेंगे जिसमें बलात्कार, अनाचार के मामले बतौर अपवाद होंगे और मां के जीवन की रक्षा का मुद्दा शामिल होगा।

मंगलवार को एक रेडियो साक्षात्कार में ट्रंप ने उस प्रतिबंध का समर्थन नहीं करने के लिए डेमोक्रेट सांसदों की आलोचना की, जिससे उन राज्यों में गर्भपात सीमित हो जाएगा जो अभी भी इस प्रक्रिया की अनुमति देते हैं।

ट्रंप ने कहा, “अब लोग 15 सप्ताह पर सहमत हो रहे हैं और मैं उसी के हिसाब से सोच रहा हूं । यह कुछ ऐसा होगा जो बहुत ही उचित होगा। लोग वास्तव में, यहां तक कि कट्टरपंथी भी सहमत हैं। ऐसा लगता है कि 15 सप्ताह एक ऐसी संख्या है जिस पर लोग सहमत हैं।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav