कुपवाड़ा में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, आतंकी ढेर: अधिकारी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 20 May 2022 04:30 PM
कुपवाड़ा में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, आतंकी ढेर: अधिकारी
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को एक आतंकवादी को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, सैनिकों को दर्शन पोस्ट के पास नियंत्रण रेखा पर कुछ संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी और इसने घुसपैठियों को चुनौती दी, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई. उन्होंने कहा कि सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकवादी मारा गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news