ईडी ने महुआ मोइत्रा, कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को बृहस्पतिवार को किया तलब

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Mar 2024 07:42 PM
ईडी ने महुआ मोइत्रा, कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को बृहस्पतिवार को किया तलब
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/कोलकाता. प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (फेमा) उल्लंघन मामले में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को नया समन जारी कर 28 मार्च को तलब किया है. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

केंद्रीय एजेंसी ने इससे पहले भी तृणमूल नेता को दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह आधिकारिक काम का हवाला देकर उपस्थित नहीं हुईं और नोटिस को टालने की मांग की थी. सूत्रों ने बताया कि मोइत्रा और हीरानंदानी को बृहस्पतिवार को यहां ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा गया है. हीरानंदानी को एजेंसी ने उनके मुंबई स्थित ‘रियल्टी समूह’ के खिलाफ एक अलग फेमा मामले में भी तलब किया था. इससे पहले उनके पिता निरंजन हीरानंदानी मुंबई में ईडी के सामने पेश हुए थे. मौजूदा मामले में सूत्रों ने बताया कि मोइत्रा से कथित तौर पर जुड़े एक अधिवक्त से ईडी ने बुधवार को यहां अपने कार्यालय में पूछताछ की.

मोइत्र को ‘रिश्वत लेकर सवाल पूछने’ के मामले में दिसंबर में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था. उन्हें उनकी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से फिर से उम्मीदवार घोषित किया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे ने ‘रिश्वत लेकर सवाल पूछने’ के मामले में भ्रष्टाचार रोधी संस्थान लोकपाल को शिकायत दी थी जिसकी जांच के निर्देश गए थे. इसके कुछ दिन बाद शनिवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस संबंध में मोइत्रा के परिसर की तलाशी ली थी.

लोकसभा सदस्य दुबे ने आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने उद्योगपति गौतम अडाणी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य लोगों पर निशाना साधने के लिए दुबई के कारोबारी हीरानंदानी से ‘नकदी और उपहार’ हासिल कर सदन में सवाल पूछे थे. सूत्रों ने बताया कि कुछ अन्य विदेशी मुद्र और धनराशि हस्तांतरण के अलावा, ऐसे अप्रवासी भारतीयों के देश से बाहर खोले गए खातों से जुड़ा लेनदेन ईडी जांच के दायरे में हैं. मोइत्रा ने इन आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया था कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अडाणी समूह को लेकर सवाल उठाए थे.

महुआ मोइत्रा को ‘बदले की राजनीति’ के तहत ईडी समन जारी किया गया: तृणमूल कांग्रेस

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि कृष्णानगर क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार महुआ मोइत्रा को ”बदले की राजनीति” के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का समन जारी किया गया है और चुनाव से पहले एजेंसियों का ”दुरुपयोग” किया जा रहा है.

ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (फेमा) उल्लंघन मामले में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस नेता मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को नया समन जारी कर 28 मार्च को तलब किया है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. टीएमसी प्रवक्ता कृष्णु मित्रा ने कहा, ”यह महुआ मोइत्रा के खिलाफ बदले की राजनीति के अलावा कुछ नहीं है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास टीएमसी का मुकाबला करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है और वह चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.” उन्होंने दावा किया कि लोगों के बीच बढ़ते असंतोष को देखते हुए, भाजपा विमर्श को बदलने के लिए हर संभव तरीके का इस्तेमाल कर रही है.

मित्रा ने कहा, ”उन्हें संसदीय समिति के समक्ष अपना पक्ष रखने की अनुमति नहीं दी गई और फिर उन्हें निष्कासित कर दिया गया. अब, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के छापे और ईडी समन. इससे भाजपा को कुछ भी हासिल नहीं होगा.” इस बीच भाजपा की राज्य इकाई के नेता राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि टीएमसी भ्रष्टाचार में लिप्त है.

उन्होंने कहा, ”जब भी ईडी या सीबीआई छापेमारी करती है या टीएमसी नेताओं को तलब करती है, तो वे दावा करते हैं कि कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है. सच्चाई तो यह है कि टीएमसी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. मोइत्रा ने जो कुछ किया वह संसदीय लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है.” केंद्रीय एजेंसी ने इससे पहले भी तृणमूल नेता को दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह आधिकारिक काम का हवाला देकर उपस्थित नहीं हुईं और नोटिस को टालने की मांग की थी. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ‘रिश्वत लेकर सवाल पूछने’ के मामले में भ्रष्टाचार रोधी संस्थान लोकपाल को शिकायत दी थी जिसने जांच के निर्देश गए थे. इसके कुछ दिन बाद शनिवार को सीबीआई ने इस संबंध में मोइत्रा के परिसर की तलाशी ली थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu