शाहरुख और मैं फिल्मी सितारों की आखिरी पीढ़ी का हिस्सा : कंगना रनौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 28 Mar 2024 09:53 PM
शाहरुख और मैं फिल्मी सितारों की आखिरी पीढ़ी का हिस्सा : कंगना रनौत
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि वह और अभिनेता शाहरुख खान फिल्मी “सितारों की आखिरी पीढ़ी” का हिस्सा हैं.
साथ ही रनौत ने कहा कि उन्होंने अपनी हालिया फिल्मों के जबरदस्त प्रदर्शन से प्रेरित होकर राजनीति में प्रवेश नहीं किया है. अक्सर अपनी विवादित टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहने वाली रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार के रूप में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रही हैं.

रनौत ने बुधवार रात यहां ‘टाइम्स नाउ समिट 2024 – इंडिया अनस्टॉपेबल’ कार्यक्रम में कहा, “किसी भी अभिनेता/अभिनेत्री के करियर में सिर्फ हिट फिल्में ही नहीं होतीं. शाहरुख खान की फिल्में 10 साल तक नहीं चलीं और फिर ‘पठान’ हिट हो गई. मेरी फिल्म सात-आठ साल तक नहीं चलीं, लेकिन फिर ‘क्वीन’ चली. फिर, कुछ और अच्छी फिल्म आईं, फिर तीन-चार साल बाद ‘मणिर्किणका’ चली.” उन्होंने कहा, “अब, ‘इमरजेंसी’ आ रही है. शायद यह हिट हो जाए. हम सितारों की आखिरी पीढ़ी हैं… ओटीटी स्टार नहीं बनाता है. हम जाने-माने चेहरे हैं. भगवान की कृपा से, हमारी बहुत मांग है.” कांग्रेस नेताओं सुप्रिया श्रीनेत और एच.एस अधीर के सोशल मीडिया हैंडल से रनौत (37) के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी.

रनौत ने अभिनेता और शिवसेना (यूबीटी) सदस्य उर्मिला मातोंडकर को “सॉफ्ट पॉर्न स्टार” कहने पर भी सफाई दी. उन्होंने कहा, “क्या सॉफ्ट पॉर्न या पॉर्न स्टार आपत्तिजनक शब्द है? नहीं, ऐसा नहीं है. यह एक ऐसा शब्द है, जिसे समाज में स्वीकार नहीं किया गया है. जिस तरह से हम सनी लियोन का सम्मान करते हैं, उस तरह किसी दूसरे देश में पॉर्न स्टार की इज्जत नहीं की जाती.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu