मप्र पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर, दोनों पर था कुल 43 लाख रुपये का इनाम

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 02 Apr 2024 10:20 PM
मप्र पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर, दोनों पर था कुल 43 लाख रुपये का इनाम
ऑडियो सुनें

बालाघाट. मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत दो नक्सली मारे गये. दोनों पर कुल 43 लाख रुपये का नकद इनाम था और इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि केरझारी वन क्षेत्र में सोमवार रात नौ बजे से 10 बजे के बीच नक्सलियों और पुलिसर्किमयों के एक समूह के बीच गोलीबारी शुरू हुई जो कई घंटों तक जारी रही.

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी शुरू की और दो नक्सलियों के शव बरामद किए, जिनकी पहचान सजांति उर्फ क्रांति और रघु उर्फ शेर सिंह के तौर पर की गयी है. उन्होंने बताया कि महिला नक्सली सजांति (38) पर 29 लाख रुपये का इनाम था. इनमें से महाराष्ट्र पुलिस ने 16 लाख रुपये, छत्तीसगढ. ने आठ लाख रुपये और मध्य प्रदेश पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

दोनों के खिलाफ मध्य प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और आगजनी से संबंधित मामले दर्ज किए गए थे. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मारे गए नक्सलियों के खिलाफ अन्य राज्यों में दर्ज आपराधिक मामलों का विवरण इकट्ठा किया जा रहा है. इसमें कहा गया है कि रघु (52) पर 14 लाख रुपये का इनाम था. महाराष्ट्र पुलिस ने छह लाख रुपये, छत्तीसगढ. पुलिस ने पांच लाख रुपये और मध्य प्रदेश पुलिस ने तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. इसमें कहा गया है कि मुठभेड़ में कुछ नक्सली घायल हो गए हैं और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और हॉक फोर्स के जवान अब भी इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं.

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, एक 12-बोर राइफल और दैनिक जरूरत की कुछ चीजें बरामद की गईं.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुरक्षा बलों की वीरता की सराहना करते हुए नक्सल विरोधी अभियान में शामिल पुलिसर्किमयों को बधाई दी और उनकी सफलता को एक बड़ी उपलब्धि बताया तथा आश्वासन दिया कि उन्हें उचित पुरस्कार दिया जाएगा. यादव ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में नक्सली आंदोलन को कभी पनपने नहीं देगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu