आरसीबी और रॉयल्स को शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 05 Apr 2024 12:47 PM
आरसीबी और रॉयल्स को शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
ऑडियो सुनें

जयपुर: खराब फॉर्म से जूझ रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान रॉयल्स दोनों को शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में अपने शीर्षक्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

आरसीबी फिलहाल दस टीमों में आठवें स्थान पर है जो उसके खराब प्रदर्शन की बानगी देता है । वहीं रॉयल्स दूसरे स्थान पर है लेकिन उसके शीर्षक्रम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है ।

आरसीबी के पास शीर्षक्रम में कप्तान फाफ डु प्लेसी, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और रजत पाटीदार जैसे शानदार आक्रामक बल्लेबाज हैं लेकिन कोई भी एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका । स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दो अर्धशतक समेत 203 रन बनाकर आरेंज कैप हासिल कर चुके हैं लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला।

पाटीदार ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 29 रन बनाये लेकिन उनसे इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है ।
सवाई मानंिसह स्टेडियम की पिच आरसीबी के घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम से मिलती जुलती है जिस पर बल्लेबाजों को शॉट्स खेलने में आसानी होगी।

दूसरी ओर रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अच्छा फॉर्म लेकर आईपीएल में आये थे लेकिन तीन मैचों में 39 रन ही बना सके हैं। जोस बटलर की भी यही कहानी है ।इंग्लैंड के टी20 कप्तान ने तीन मैचों में 35 रन बनाये हैं और उनका स्ट्राइक रेट 85 का रहा है।

रॉयल्स की बल्लेबाजी की धुरी कप्तान संजू सैमसन (109 रन) और रियान पराग (181 रन) रहे हैं । दोनों को दूसरे बल्लेबाजों से भी सहयोग की जरूरत होगी। गेंदबाजी में राजस्थान का पलड़ा भारी है जिसके पास तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और नांद्रे बर्गर के अलावा अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल है ।ये तीनों मिलकर 16 विकेट ले चुके हैं । अनुभवी रविचंद्रन अश्विन ने हालांकि तीन मैचों में एक ही विकेट लिया है ।

आरसीबी के गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज महंगे साबित हुए हैं जिन्होंने 10 से ऊपर की औसत से रन दिये हैं । अलजारी जोसेफ और रीसे टॉपली भी चल नहीं सके हैं ।

टीमें :

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: फाफ डु प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल ंिसह, सौरव चौहान।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, अवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल ंिसह राठौड़, नंद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुष कोटियान।

समय: मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav