आज लगने जा रहा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, धरती पर छा जाएगा अंधेरा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 08 Apr 2024 01:46 PM
आज लगने जा रहा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, धरती पर छा जाएगा अंधेरा…
ऑडियो सुनें

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा।

आज चैत्र माह की अमावस्या तिथि पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जो 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला सूर्य ग्रहण होगा। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण करीब 5 घंटे 25 मिनट तक चलेगा।

भारतीय समय के अनुसार आज यानी 08 अप्रैल को सूर्य ग्रहण रात 09 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा जो रात करीब 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। भारत में इस ग्रहण हो नहीं देखा जा सकेगा।

इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण को पश्चिमी यूरोप, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में और आयरलैंड में दिखाई देगा।

अमावस्या तिथि पर और जबकि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर और जबकि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है। आज सोमवती अमावस्या तिथि के संयोग में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav