आत्मविश्वास, घरेलू स्तर पर कड़ी मेहनत मायने रखती है : शशांक

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 10 Apr 2024 02:30 PM
आत्मविश्वास, घरेलू स्तर पर कड़ी मेहनत मायने रखती है : शशांक
ऑडियो सुनें

मुल्लांपुर: पंजाब ंिकग्स की नयी खोज शशांक ंिसह ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में नये खिलाड़ियों को मिल रही सफलता के पीछे उनका आत्मविश्वास और घरेलू क्रिकेट में की गई अपार मेहनत है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के लिये 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शशांक ने 25 गेंद में 46 रन बनाये और आशुतोष शर्मा ने 15 गेंद में 33 रन की पारी खेली लेकिन उनकी टीम दो रन से चूक गई।

शशांक ने इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 61 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। हार के बावजूद प्रशंसा के पात्र बने शशांक ने कहा,‘‘ आत्मविश्वास सबसे जरूरी है। जिस तरह से हम घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

सनराइजर्स के नीतिश रेड्डी को देखिये जो घरेलू क्रिकेट में हर प्रारूप में रन बनाता और विकेट लेता है ।’’ रेड्डी ने सनराइजर्स के लिये 37 गेंद में 64 रन बनाये। केकेआर के अंगकृष रघुवंशी भी अच्छी पारियां खेलने में कामयाब रहे हैं।

शशांक ने कहा ,‘‘ हम जिस तरह से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। नीतिश , अंगकृष और आशुतोष ने मुश्ताक अली, विजय हजारे और रणजी ट्रॉफी में रन बनाये हैं।’’उन्होंने कहा ,‘‘ आप इन खिलाड़ियों को गुमनाम कह सकते हैं लेकिन घरेलू र्सिकट में ये जाने माने नाम हैं।

इन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेला है और आईपीएल में उनका प्रदर्शन उसका ईनाम है। इस स्तर पर क्रिकेट आत्मविश्वास का ही खेल है।’’ हार से निराश शशांक ने कहा,‘‘ हम दो रन से हार गए और हार सबसे दर्दनाक होती है क्योंकि हम जीतने के लिये खेलते हैं। हार तो हार ही है, चाहे दो रन से हो या 20 रन से। हमें आखिरी ओवर तक जीत का यकीन था।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav