चार साल की बच्ची से बलात्कार की कोशिश, जमीन पर पटक कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 Apr 2024 10:30 AM
चार साल की बच्ची से बलात्कार की कोशिश, जमीन पर पटक कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

गाजियाबाद: गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र में अपने पड़ोस में रहने वाली चार साल की बच्ची से बलात्कार की कोशिश में नाकाम रहने पर उसकी हत्या करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण क्षेत्र) विवेक चंद यादव ने रविवार को बताया कि मुरादनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम चार साल की एक बच्ची बिस्कुट खरीदने के लिए पास की एक दुकान पर गई थी तभी पड़ोस में रहने वाला युवक विशाल (24) उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान घर में ले गया और अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की।

यादव ने कहा कि जब वह अपने प्रयास में विफल रहा, तो उसने लड़की को जमीन पर पटक दिया जिससे उसके सिर में गहरी चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यादव ने बताया कि बच्ची की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके शव को एक गंदी रजाई में लपेटा और एक जर्जर घर में फेंक दिया।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने बच्ची के खून से सने कपड़े अपने घर में छिपा दिए, पुलिस खोजी कुत्ते की मदद से आरोपी के घर पहुंची, जिसके बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कुबूल कर लिया और वह नशे का आदी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav