ऐसा बल्लेबाजी संयोजन ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं जो आईपीएल के अंतिम छोर में अच्छा करे: फ्लेमिंग

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 24 Apr 2024 01:37 PM
ऐसा बल्लेबाजी संयोजन ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं जो आईपीएल के अंतिम छोर में अच्छा करे: फ्लेमिंग
ऑडियो सुनें

चेन्नई: चेन्नई सुपर ंिकग्स (सीएसके) बल्लेबाजी विभाग की अपनी समस्याओं को जल्दबाजी से निपटाने की कोशिश में नहीं जुटा है और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग आठ मैच में चौथी हार के बावजूद डेरिल मिचेल को शीर्ष तीन बल्लेबाजी क्रम में सामंजस्य बिठाने के लिए समय देने को तैयार हैं।

सीएसके पूरे सत्र में शीर्ष तीन क्रम में बल्लेबाजों को उतारने में जूझता रहा है। मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अंिजक्य रहाणे और रूतुराज गायकवाड़ पारी का आगाज करने उतरे जबकि मिचेल को पांचवें से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया।

पिछले मैच में रहाणे और रचिन रंिवद्र को खिलाने के लिए गायकवाड़ को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करायी गयी।
घरेलू सरजमीं पर लखनऊ सुपर जायंट्स से मिली हार के बाद फ्लेंिमग ने कहा कि उन्हें अपना बल्लेबाजी संयोजन सही करने की जरूरत है।

फ्लेंिमग ने अपने ही मैदान पर मिली सत्र की पहली हार के बाद कहा, ‘‘यह सही संयोजन और फॉर्म ढूंढने की कोशिश का मिश्रण है। हम कुछ विभाग में थोड़े से असहज हैं इसलिये हम कोशिश कर रहे हैं कि इसका फुर्ती से हल नहीं निकाला जाये बल्कि सही संयोजन ढूंढा जाये जिसमें खिलाड़ी टूर्नामेंट के अंतिम छोर में टीम के लिए योगदान कर सकें। ’’

मिचेल को नीलामी में 14 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, उन्होंने सात पारियों में कुल 146 रन बनाये है।।
फ्लेंिमग ने जोर दिया कि न्यूजीलैंड के साथी खिलाड़ी के लिए तीसरा नंबर बल्लेबाजी के लिए आदर्श स्थान है।
उन्होंने कहा, ‘‘इस स्थान पर काफी दबाव होता है, निश्चित रूप से उसके लिए ऊपरी बल्लेबाजी क्रम ज्यादा सहज होगा। मैंने हिट करने की भूमिका निभाने के लिए उसे निचले स्थान पर भेजा जो उसका सर्वश्रेष्ठ स्थान नहीं है। ’’ फ्लेंिमग ने कहा, ‘‘इसलिये हमने उसे सुधारने की कोशिश की और बल्लेबाजी क्रम में ऊपर की ओर भेजा जहां उसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

इसमें थोड़ा समय लग सकता है लेकिन शीर्ष तीन बल्लेबाजों को ज्यादातर रन बनाकर योगदान देने की जरूरत है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘रूतुराज ने आज ऐसा किया इसलिये उम्मीद करते हैं कि वह अपनी यही फॉर्म जारी रखे और अन्य भी उससे प्रेरित हों। ’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav