आज रायपुर संभाग के सभी जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 24 Apr 2024 03:58 PM
आज रायपुर संभाग के सभी जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर संभाग के सभी जिलों में बारिश होगी। राजनंदगांव और कोंडागांव में गर्ग-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मंगलवार को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर, समेत कई जिलों में बारिश हुई। अगले 24 घंटे में प्रदेश में तापमान में 4-6 डिग्री बढ़ोतरी के आसार हैं।

28 अप्रैल तक बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 28 अप्रैल तक अंधड़ चलने और गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण इलाके में नमी आने और सिस्टम बनने की वजह से प्रदेश की कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम पारा 38.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

आज यहां बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, राजनांदगांव, कोंडागांव और कांकेर जिले में बारिश के आसार हैं।

इसलिए बदला मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इस वजह से बूंदाबांदी और आंधी का दौर जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav