मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ओडिशा दौरे के लिए रवाना, सोनिया गांधी के बयान पर किया पलटवार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 08 May 2024 04:09 PM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ओडिशा दौरे के लिए रवाना, सोनिया गांधी के बयान पर किया पलटवार…
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ओडिशा दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. रवानगी से पहले सीएम साय ने पुलिस ग्राउंड में पत्रकारों से चर्चा की. उन्होंने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि इनके पास कोई मुद्दा नहीं है.

इस बार के चुनाव में कांग्रेस की और दुर्गति होने वाली है. इसके साथ ही दिग्विजय सिंह के ईवीएम पर उठाए गए सवाल पर भी जवाब दिया है. सीएम विष्णुदेव साय ने तीसरे चरण के हुए चुनाव पर कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का छत्तीसगढ़ में समापन हो गया है.

अच्छा मतदान हुआ है. जिस तरह से हमने पूरे प्रदेश का दौरा किया है. विश्वास के साथ कह सकते हैं कि पूरी सीट हमारी पार्टी जीत रही है. सब तरफ से हमने फीडबैक लिया है. सोनिया गांधी के बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दे उठाए जाने पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि इनके पास कोई मुद्दा नहीं है.

घूम फिर कर उसी में आ जा जाते हैं. इस बार के चुनाव में कांग्रेस की और दुर्गति होने वाली है. कांग्रेस वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर जताई गई आपत्ति पर सीएम साय ने कहा कि जब जब हारते है EVM पर ठीकरा फोड़ते हैं और जब जीतते हैं तो सवाल नहीं करते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav