इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में अचानक बाढ़ आने से 37 लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 12 May 2024 09:41 PM
इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में अचानक बाढ़ आने से 37 लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

पडांग. इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर भारी बारिश और ज्वालामुखी की ढलानों से बहते कीचड़ के कारण अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग लापता हैं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने कहा कि मॉनसून की बारिश और माउंट मारापी की ठंडे लावे वाली ढलानों से कीचड़ के प्रवाह से हुए भूस्खलन के कारण शनिवार मध्यरात्रि को एक नदी में उफान के कारण पश्चिम सुमात्रा प्रांत के चार जिलों के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए. उन्होंने बताया कि कई लोग बाढ़ में बह गए और 100 से अधिक घर और इमारतें जलमग्न हो गईं.

ठंडा लावा, ज्वालामुखीय सामग्री और मलबे का मिश्रण है जो बारिश में ज्वालामुखी की ढलानों से बहता है. राष्ट्रीय तलाश एवं बचाव एजेंसी ने एक बयान में कहा कि रविवार दोपहर तक बचावर्किमयों ने अगम जिले के सबसे अधिक प्रभावित कैंडुआंग गांव में 19 शव बरामद किये और पड़ोसी जिले तनाह दातर में नौ अन्य शव बरामद किए गए हैं. एजेंसी ने कहा कि पडांग में आई भीषण बाढ़ के कारण आठ लोगों की मौत हो गई. इसमें कहा गया है कि बचावकर्मी 18 लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu