जांजगीर: शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा, जानिए क्या है मामला…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 18 May 2024 03:02 PM
जांजगीर: शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा, जानिए क्या है मामला…
ऑडियो सुनें

जांजगीर: जांजगीर-चांपा जिले नैला रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने मालगाड़ी से कटकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पटरी पर लेट गया था, जिससे सिर धड़ से अलग हो गया। पूरा मामला नैला चौकी उप थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सुमीराम धीवर 68 वर्ष के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी अनुसार, नैला चौकी उप थाना को रेलवे स्टेशन के कर्मचारी से सूचना मिली। नैला और अकलतरा डाउन रेलवे के 678/4 खंभे के पास एक व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक की पटरी में लेट गया, जिसे मालगाड़ी के लोको पायलट ने हॉर्न दिया, लेकिन वह नहीं हटा।

इससे मालगाड़ी से रेलवे ट्रैक पर सिर धड से अलग हो गया। सिर रेलवे ट्रैक के दूसरी तरफ और शरीर का बाकी हिस्सा रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav