कंगना को काला झंडा दिखाये जाने के मामले में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 22 May 2024 08:07 PM
कंगना को काला झंडा दिखाये जाने के मामले में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप
ऑडियो सुनें

मंडी/शिमला. हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत को दो दिन पहले लाहौल एवं स्पीति के काजा में दिखाए गए काले झंडे के मुद्दे पर जारी तीखी नोक-झोंक के बीच इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने पिछले साल अप्रैल में दलाई लामा के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर बुधवार को अभिनेत्री को आड़े हाथों लिया .

कंगना के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सिंह ने एक सवाल में मंडी में कहा, ”आदिवासी क्षेत्र के लोग तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को अपने भगवान के रूप में पूजते हैं और अगर कोई उनके भगवान के खिलाफ किसी प्रकार की टिप्पणी करता है, तो वे निश्चित रूप से इसे पसंद नहीं करेंगे और इसका विरोध करेंगे.” सिंह पर पलटवार करते हुए रनौत ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस का हाथ है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुंडागर्दी पर उतर आई है और काजा की घटना उसके ताबूत में आखिरी कील साबित होगी और उसकी जीत में अहम भूमिका निभाएगी.

लाहौल एवं स्पीति के उदयपुर में कंगना ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ”कांग्रेस की इस स्तर की गुंडागर्दी देख कर मुझे दुख होता है, जो उसके चरित्र का परिचायक है… लोग कांग्रेस का असली चेहरा देख चुके हैं, जो हिंसा एवं गुंडागर्दी कर रही है. हालांकि सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी का इस घटना से कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है क्योंकि केंद्र में सत्तारूढ़ दल मंडी सीट हार रहा है .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu