रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ की आई रिलीज डेट…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 23 May 2024 01:11 PM
रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ की आई रिलीज डेट…
ऑडियो सुनें

मुंबई: बालीवुड एक्टर रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म रामायण की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म अक्टूबर, 2027 को रिलीज होगी। अभी फिल्म के लिए 3 साल का इंतजार करना होगा। दरअसल, मेकर्स नहीं चाहते कि फिल्म में कोई कमी हो या किसी भी फैक्ट के गलत होने से इसे लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़े इसलिए चाहे समय ज्यादा लगे, लेकिन फिल्म दर्शकों को पसंद आए। हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से इस बारे में कन्फर्मेशन आना बाकी है।

बता दें कि फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही शुरू हुई थी। सेट से रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फोटोज भी सामने आई थीं जिसमें दोनों ट्रेडिशनल लुक में दिखे थे। फिल्म में रणबीर, भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं वहीं सीता, सई पल्लवी का। ऐसा कहा जा रहा था कि यश फिल्म में रावण का किरदार निभाएंगे।

हालांकि एक्टर ने कन्फर्म किया कि वह फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। लेकिन क्या वह रामायण का किरदार निभाएंगे या नहीं, इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया। फिल्म को लेकर हाल ही में एक और खबर आई कि इसका बजट 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। अगर ऐसा हुआ तो यह भारत की सबसे बड़े बजट की फिल्म होगी। हालांकि जूम की रिपोर्ट आई कि ऐसा कुछ नहीं है। मेकर्स फिल्म को बड़ा बनाना चाहते हैं, लेकिन इतना नहीं कि उसे रिकवर ही ना कर पाएं।

बता दें कि रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म रामायण का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की जबसे अनाउंसमेंट हुई है तभी से स्टार कास्ट और बाकी अपडेट्स के बारे में जानकर फैंस चाहते हैं कि जल्द से जल्द फिल्म रिलीज हो जाए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav