सुकमा में आईईडी विस्फोट में दो महिलाएं घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 26 May 2024 06:22 PM
सुकमा में आईईडी विस्फोट में दो महिलाएं घायल
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कथित तौर पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी में रविवार सुबह विस्फोट होने से दो महिलाएं घायल हो गईं. पुलिस ने यह जानकारी दी. सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण जी चव्हाण ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि यह घटना छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 450 किलोमीटर दूर जगरगुंडा पुलिस थानाक्षेत्र के सुदूर भीमपुरम गांव में हुई.

उन्होंने बताया, ”प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आईईडी नक्सलियों का था और गांव के एक मकान में रखा हुआ था जिसमें विस्फोट होने से महिलाएं घायल हो गईं.” उन्होंने बताया, ”घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.” चव्हाण ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया और महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu