मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वैवाहिक वर्षगांठ पर पूजा-अर्चना कर इष्टदेव से लिया आशीर्वाद

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 27 May 2024 02:11 PM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वैवाहिक वर्षगांठ पर पूजा-अर्चना कर इष्टदेव से लिया आशीर्वाद
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने विवाह के 33वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री निवास में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया।

साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि – वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर इष्टदेव से आशीर्वाद लिया। मंत्री ओपी चौधरी ने X में बधाई देते हुए लिखा, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं श्रीमती कौशल्या साय जी को वैवाहिक वर्षगांठ की अनंत शुभकामनायें। मैं आप दोनों के स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav