सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, दो अन्य घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 28 May 2024 12:42 PM
सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, दो अन्य घायल
ऑडियो सुनें

जयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले में सोमवार रात एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य झुलस गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा एक बाइक व जीप की टक्कर के कारण हुआ।

पुलिस ने बताया कि फलासिया थाना क्षेत्र के उदयपुर-आबू रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक उस जीप से जा टकराई जिसमें बाराती सवार थे। बाइक पर सवार तीन दोस्त युवक पास ही कहीं जा रहे थे।

हादसे में, बाइक पर सवार सुनील, राहुल और दीपक (उम्र 18-20 वर्ष) की सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार टक्कर से बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया और बाइक व जीप में आग लग गई। जीप में सवार छह यात्रियों में से दो झुलस गए और उन्हें उदयपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav