इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी, अफरा तफरी मची…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 01 Jun 2024 01:09 PM
इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी, अफरा तफरी मची…
ऑडियो सुनें

चेन्नई: चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो को एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक 6E-5314 विमान के एक क्रू को टॉइलट में एक नोट मिला था जिसमें लिखा था कि विमान में बम है।

इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर लगभग पौने नौ बजे विमान कि इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर आइसोलेशन में भेज दिया गया। लैंडिंग के बाद विमान की जांच की जा रही है। वहीं मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

बता दें कि एक सप्ताह के भीतर ही यह दूसरी बार है जब विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे पहले दिल्ली में एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यहां भी टॉइलेट में ही टिशू पेपर पर लिखा एक नोट मिला था। इसमें कहा गया था, ’30 मिनट में बम विस्फोट।’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav