लोकसभा चुनाव परिणाम: बैसाखियों के सहारे बनेगी भाजपा सरकार, पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू से की बात…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 03:15 PM
लोकसभा चुनाव परिणाम: बैसाखियों के सहारे बनेगी भाजपा सरकार, पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू से की बात…
ऑडियो सुनें

लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए तीन सौ के करीब पहुंच गया है, लेकिन विपक्षी गठबंधन भी बहुमत से बहुत दूर नहीं है। राम मंदिर और योगी फैक्टर भी यूपी में भाजपा की जमीन नहीं बचा सका और भगवा पार्टी को राज्य में बड़ा झटका लगा है। बंगाल में भी टीएमसी, भाजपा पर भारी पड़ी है। महाराष्ट्र में भी भाजपा को शिवसेना यूबीटी और शरद पवार की एनसीपी से कड़ी टक्कर मिल रही है।

केंद्रीय मंत्री बोले- उम्मीद से कम मिला
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘जितना अपेक्षा थी उतना नहीं मिला है। लेकिन NDA गठबंधन को पूरा बहुत मिला है।’

ओडिशा में भाजपा क्लीन स्वीप के करीब
ओडिशा में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग क्लीन स्वीप कर दिया है। भाजपा राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 19 पर आगे चल रही है। वहीं बीजद एक और कांग्रेस एक सीट पर आगे हैं।

पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू से फोन पर की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात की है और उन्हें बधाई दी है। चंद्रबाबू नायडू ने भी पीएम मोदी को एनडीए की जीत को लेकर बधाई दी है।

कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी ने कार्यकर्ता को लगाया गले
कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी ने एक पार्टी कार्यकर्ता को गले लगाया।

राजीव शुक्ला बोले- बैसाखियों के सहारे बनेगी भाजपा सरकार
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, ‘जो रूझान आ रहे हैं उससे स्पष्ट है कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है। भाजपा 230-240 के बीच आ गई यानी उनको स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। अगर अब वे कोशिश करते हैं तो बैसाखियों की सरकार बनेगी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा।’

बंगाल में भाजपा को नुकसान, टीएमसी का शानदार प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल के नतीजों को लेकर पीएम मोदी ने उम्मीद जताई थी कि इन चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन सबसे बेहतर होगा, लेकिन रुझान अलग कहानी बयां कर रहे हैं। बंगाल में भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को भी दोहरा नहीं पाई है और महज 11 सीटों पर आगे है। वहीं टीएमसी 30 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस राज्य में एक सीट पर आगे है।

कांग्रेस ने नतीजे देरी से अपलोड करने पर चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के नवीनतम रुझानों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहा, ‘295 सीट का लक्ष्य है और हम वही लेकर चल रहे हैं, हमें भरोसा है कि अगर ईमानदारी से चलेगा तो हमें 295 सीट जरूर मिलेगा। हम सबका सवाल है कि चुनाव आयोग के साइट पर नतीजे समय पर अपलोड क्यों नहीं किए जा रहे हैं?….हम आश्वास्त है कि INDIA गठबंधन सरकार बनाने जा रही है।’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav