‘इंडिया’ की बैठक मे शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए शरद पवार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 05 Jun 2024 01:21 PM
‘इंडिया’ की बैठक मे शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए शरद पवार
ऑडियो सुनें

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद होने वाली विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सूत्रों ने बताया कि पवार दोपहर में दिल्ली पहुंच सकते हैं।

माना जा रहा है कि 83 वर्षीय दिग्गज नेता विपक्षी गठबंधन की भविष्य की रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बहुमत के जादुई आंकड़े को पार करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार सरकार बनाने को तैयार हैं।

पवार ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव परिणामों ने दिखा दिया है कि देश में स्थिति राजनीतिक बदलाव के लिए अनुकूल है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी गठबंधन के केंद्र में सरकार बनाने की संभावना नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, पवार ने कहा, ‘‘हमने इस पर विचार नहीं किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इंडिया गठबंधन के सरकार बनाने को लेकर मैं आश्वस्त नहीं हूं। हम कल बैठक करेंगे और आगे की रणनीति पर आम सहमति से निर्णय लेंगे।’’ पवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) का ‘स्ट्राइक रेट’ बहुत अच्छा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav